देवताओं के काल के अनुसार बारह हजार वर्षों का चतुर्युग होता है। एकहत्तर चतुर्युग का एक मन्वन्तर होता है और चौदह मन्वन्तर का ब्रह्मा का एक दिन होता है।
Contents
हमारे कितने वर्षों का ब्रह्मा का एक दिन होता है ?
मनुष्य के चार अरब , बत्तीस करोड़ वर्षों का ब्रह्मा का एक दिन होता है। रात्रि का परिमाण भी इतना ही है। सारांश यह है की हमारे आठ अरब चौसठ करोड़ वर्षों का ब्रह्मा जी का एक दिन रात होता है।
कल्प किसे कहते है ?
ब्रह्मा के एक दिन का नाम कल्प है। ऐसे अपार भवसागर में आठ अरब चौसठ करोड़ वर्षों का ब्रह्मा का एक दिन होता है , उसका नाम कल्प है। उसके बाद नयी सृस्टि होती है। ब्रह्मा जी के एक दिन में चौदह मन्वन्तर होते है।
कल्प कितने है ?
कल्प तीस है।
कल्पों के नाम क्या है ?
इस वक़्त कौन सा कल्प चल रहा है ?
इस समय ब्रह्मा की आयु ५१ वर्ष की है। इस वक़्त श्वेतवाराह कल्प चल रहा है।
मनुओं के नाम क्या है ?
- स्वायम्भुव
- स्वारोचिष
- उत्तम
- तामस
- रैवत
- चाक्षुष
- वैवस्वत
- सावर्णि
- दक्षसावर्णि
- ब्रह्मसावर्णि
- धर्मसावर्णि
- रूद्रसावर्णि
- देवसावर्णि और
- इन्द्रसावर्णि
इस वक़्त सातवां वैवस्वत मन्वन्तर चल रहा है और इस समय वैवस्वत मनु है।